Breaking News

किंग्स इलेवन पंजाब की टेंशन बना ये खिलाड़ी, 10.75 करोड़ में खरीदा था ये खिलाड़ी

 क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी केशरिच टी20 क्रिकेट लीग के 13वें सीजन में कई बड़ी रकम वाले खिलाड़ी खेल रहे हैं। एक फ्रैंचाइजी किसी खिलाड़ी को बड़ी रकम एक बड़े प्रदर्शन की उम्मीद के साथ देता है। ऐसे में इस सीजन भी कई ऐसे खिलाड़ी खेल रहे हैं जिन पर बड़ा दांव लगा है और उनसे प्रदर्शन की आस लगी हुई है।




ग्लेन मैक्सवेल टीम के लिए बन रहे हैं टेंशन

इसी तरह से किंग्स इलेवन पंजाब की टीम में भी एक खिलाड़ी हैं जिन्हें 10 करोड़ से भी ज्यादा की रकम हाथ लगी है, लेकिन अब तक के मैचों में इस मिलियन डॉलर बेबी का प्रदर्शन बहुत ही फिसड्डी रहा है।

अब आप समझ रहे होंगे कि हम किस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं। ये खिलाड़ी हैं ग्लेन मैक्सवेल…. क्रिकेट टीम का तूफानी बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल इस सीजन किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से लगातार खेल रहा है।

10.75 करोड़ का ये खिलाड़ी तरस रहा है चौके-छक्के को

लेकिन जिस तरह से ग्लेन मैक्सवेल बल्लेबाजी कर रहे हैं, उससे तो टीम को काफी नुकसान पहुंच रहा है। किंग्स इलेवन पंजाब ने पिछले साल हुई नीलामी में मैक्सवेल को अपने पाले में पूरे 10.75 करोड़ रुपये में शामिल किया। ये रकम काफी बड़ी होती है और वो इस टीम में के बाद दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं।

ग्लेन मैक्सवेल को फ्रैंचाइजी ने बड़ी ही उम्मीद के साथ टीम में तो शामिल किया, लेकिन अभी तक उनका बल्ला पूरी तरह से खामोश रहा है। मैक्सवेल ने एक बार फिर से मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी निराश किया और 18 गेंद का सामना करने के बाद केवल 11 रन ही बना सके।

इस सीजन में अब तक मैक्सवेल के बल्ले से नहीं निकला है कोई छक्का

किंग्स इलेवन पंजाब की स्थिति इस सीजन में लगातार खराब होती जा रही है। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह ग्लेन मैक्सवेल बन रहे हैं। क्योंकि उनसे मध्यक्रम में जिस तरह की उम्मीद की जा रही है वैसा दम वो अभी तक तो नहीं दिखा सके हैं। इतना ही नहीं वो 4 पारियों में केवल 30 रन ही बना सके हैं।

जहां के खिलाफ ग्लेन मैक्सवेल काफी संघर्ष और कोशिश करने के बाद भी कोई चौका या छक्का नहीं लगा सके तो वहीं वो अब तक पूरे टूर्नामेंट में केवल 2 चौके ही लगा सके हैं तो छक्का अभी भी दूर बना हुआ है। ऐसे में मैक्सवेल की फॉर्म पंजाब के लिए बड़ी टेंशन बन गया है।



No comments