Breaking News

IPL 2020 टाइटल स्पॉन्सरशिप में पतंजलि को छोड़ 'ड्रीम11 ने मारी बाज़ी

IPL 2020 के लिए आज Sponsorship का अधिकार फंतासी स्पोर्ट्स मंच 'ड्रीम11' को सौप दिया गया है। बता दें कि यूएई में 19 सितंबर शुरू हो रहे आईपीएल 2020 के प्रायोजक के लिए बीसीसीआई ने कई कंपनियों को आमंत्रित किया था। आईपीएल चेयरमैन बृजेश पटेल ने कहा कि IPL 2020 टाइटल स्पॉन्सरशिप के अधिकार फंतासी स्पोर्ट्स मंच 'ड्रीम11' को 222 करोड़ रुपये में दिए गए हैं।
Dream11 replaces Vivo as IPL sponsor - for half the amount ...
 पता चला है Tata group ने अंतिम बोली नहीं लगाई जबकि दो शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनियां Bayouj (201 करोड) और 'अनअकैडमी' (170 करोड़) क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहें। गौरतलब है कि बीसीसीआई और वीवो ने भारत और चीन की सीमा पर हुई सैनिकों की भिड़ंत के कारण चीनी उत्पादों का बहिष्कार करना शुरू कर दिया था। जिसके बाद बहुराष्ट्रीय कंपनी Tata group, शिक्षा प्रौद्यौगिकी कंपनी 'अनअकैडमी' और फंतासी स्पोर्ट्स मंच 'ड्रीम11' ने चीनी मोबाइल फोन कंपनी वीवो की जगह इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL ) के टाइटल प्रायोजन अधिकार हासिल करने के मद्देनजर औपचारिक रूप से रुचि जताने संबंधित दस्तावेज (एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट) यानी ईओआई सौंपे थे। 
कयास ये भी लगाए जा रहे कि है योग गुरु रामदेव की कंपनी पतंजलि भी इस बोली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के प्रायोजक के लिए बोली लगाएगी, लेकिन शनिवार को हरिद्वार में पतंजलि योगपीठ में रामदेव ने इस बात का खंडन किया था कि उन्हें IPL के प्रायोजक के लिए बोली लगाई है। वहीं टाइटल प्रायोजन IPL के व्यवसायिक राजस्व का अहम हिस्सा है, जिसका आधा भाग सभी आठों फ्रेंचाइजी में बराबर भेंट किया जाता है। वीवो ने 2018 से 2022 तक पांच साल के लिए 2190 करोड़ रुपये में (प्रत्येक वर्ष 440 करोड़ रुपए) आईपीएल टाइटल प्रायोजन अधिकार हासिल किए थे।

No comments