Breaking News

इतने दिन के अंदर आ जाएगा PM KISHAN का पैसा, चेक करें अपना स्टेटस

देश के सभी पीएम किसान योजना के लाभार्थियों के खाते मे 10 – 10 हजार रुपये भेजे गए हैं| जैसा की आप सभी को पता होगा की इस पीएम किसान योजना की पहली क़िस्त 1 दिसंबर 2018 मे भेजी गई थी और इस साल तक इस योजना की पाँचवी क़िस्त भेजी गई हैं| केंद्र सरकार ने सभी लाभार्थी किसानों के खाते मे 2000 रुपये की पाँचवी क़िस्त जुलाई महीने मे भेजी हैं| यानि की केंद्र सरकार ने अभी तक सभी लाभार्थी किसानों के खाते मे 10 हजार रुपये भेज चुकी हैं| 
big news for 49100000 farmers amid lockdown 2000 rupees credited ...

जिससे किसानो को काफी फायदा हुआ है।ऐसे में किसानों के लिए यह जरूरी हो जाता है कि वे पुख्ता कर लें कि जो जानकारी उन्होंने आवेदन करते हुए दी थी उसमें किसी तरह की कोई कमी तो नहीं। अगर ऐसा होता है तो आपकी किस्त को रोक लिया जाएगा। यह जानना जरूरी है कि आपके आवेदन का स्टेटस क्या है आवेदक पीएम किसान सम्मान निधि योजना की एप pmkisan पर जाकर लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं। लाभार्थियों के नाम राज्य/केंद्र शासित प्रदेश सरकार द्वारा इस पोर्टल पर अपलोड किए जाते हैं। नए वित्त वर्ष में आपने भी आवेदन किया है तो अपना स्टेट्स जरूर चेक कर लें। 


वहीं अगर लिस्ट में आपका नाम नहीं है तो अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर या जहां से भी आपने आवेदन किया था वहां जाकर इसके बारे में पता कर सकते हैं। अगर आपका आवेदन किसी दस्तावेज की वजह से रुका हुआ है तो आप यहां जाकर इस काम को पूरा कर सकते हैं। वहीं आधार, मोबाइल नंबर या बैंक खाता जैसे कागजात आप ऑनलाइन अपलोड भी कर सकते हैं।
बता दें कि पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की सूची में आपका नाम है लेकिन अगर किसी दस्तावेज की कमी के वजह से आपका आवेदन रोक दिया जाता है और साथ ही किस्त भी रोक दी जाती है तो अगली किस्त में आपको पिछली किस्त की रकम जुड़कर मिलती है। बर्शते आपने दस्तावेज  को जमाकर आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर लिया हो।

No comments