Breaking News

यूपी के स्वास्थ्य मंत्री को हुआ कोरोना, कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव

सिद्धार्थनगर की बांसी विधानसभा क्षेत्र के विधायक और उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राजा जय प्रताप सिंह कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। मंत्री जी की कोरोना जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
UP Health Minister Jai Pratap Singh also corona positive family safe
स्वास्थ्य मंत्री राजा जय प्रताप सिंह को पहले बुखार महसूस हुआ था। बुखार के बाद उन्होंने अपनी जांच कराई। जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से तमाम स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों के लगातार भ्रमण की वजह से स्वास्थ्य मंत्री कोरोना से संक्रमित हुए हैं।
स्वास्थ्य मंत्री राजा जय प्रताप सिंह की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सिद्धार्थनगर जिले के लोग भी काफी दुखी हैं। लोगों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। वहीँ राजा जय प्रताप सिंह ने कहा है कि- “लोग परेशान ना हो ईश्वर की कृपा से वे जल्द स्वस्थ हो जाएंगे”।
स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह का बयान-
“ट्रू नेट मशीन में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है, लैब टेस्ट के लिए भी नमूना भेजा जा रहा है| लखनऊ गोमती नगर स्थित घर में ही आइसोलेट हूँ
चिकित्सकों ने 10 दिन तक आइसोलेट रहने के लिए सलाह दी है |मैं पूरी तरह से स्वस्थ और ठीक हूँ फिलहाल किसी तरह का कोविड लक्षण नजर नहीं आ रहा है”।
आपको बता दें उत्तरप्रदेश में कोरोना बेकाबू होता जा रहा है प्रदेश में मरीजों की संख्या प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। मरीजों इसके पहले गुरुवार को राजधानी लखनऊ में 3 बुजुर्गों समेत छह लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। इनमें 3 लखनऊ के और 3 दूसरे जिलों से हैं। इसके अलावा उन्नाव के पूर्व सांसद समेत 307 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसमें हिंदुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड के मुख्य पर्यवेक्षक समेत आरबीआई के गार्ड और पुलिस लाइन के कई पुलिस कर्मियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। हजरतगंज स्टेट बैंक के 11 कर्मचारी भी संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा सचिवालय में एक कैंटीन कर्मी और कोरोना पॉजिटिव मिला है। अब शहर में कोरोना मरीजों की संख्या 5426 हो गई है।

No comments