भारत मे अब इतना पहुचा कोरोना संक्रमित का आकड़ा
देश में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में रिकॉर्ड 27,114 नए मामले सामने आए हैं और इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले शनिवार को आठ लाख के आंकड़े को पार कर गए। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

यह लगातार आठवां दिन है जब देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 22,००० से ज्यादा बढ़े हैं। सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकडों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 519 लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 22,123 हो गई है।

शनिवार को देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 8,2०,916 हो गए जिनमें से 2,83,4०7 लोगों का उपचार चल रहा है और 5,15,385 लोग उपचार के बाद संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा, ''इस प्रकार से करीब 62.78 प्रतिशत मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं।
No comments