अपने होठो को गुलाबी ओर आकर्षक बनाने के लिए बस करे ये 4 काम
अगर आपको भी इसी तरह की कोई समस्या झेलनी पड़ रही है तो घबराएं नहीं, बस आजमाएं ये घरेलू नुस्खे। ये घरेलू नुस्खे होंठों की नमी बनाए रखने के साथ-साथ उनका रंग गुलाबी भी बनाते हैं। आइए जानते हैं आखिर कैसे।

1. बादाम तेल
बादाम के तेल को उंगलियों की मदद से होंठों पर रगड़ें और उसे ऐसे ही लगाकर रात भर के लिए छोड़ दें। बादाम के तेल में ब्लीचिंग एजेंट मौजूद होता है जो होंठों को हाइड्रेट रखने के साथ उस पर मौजूद काले धब्बों को भी हल्का करने में मदद करता है।

2. नींबू और शहद- 1-2 बूंद नींबू के रस में 1-2 बूंद शहद मिलाकर होंठों पर लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। दस मिनट बाद होंठों को धो लें। बेहतर परिणाम के लिए इस उपाय को दिन में दो बार दोहराएं। नींबू और शहद में मौजूद एंटीसेप्टिक गुण और ब्लीचिंग एजेंट होंठों की रक्षा करते हुए काले धब्बों को आसानी से कम करने में सहायता करते हैं।
3.चुकंदर- चुकंदर को ब्लड बनाने वाली मशीन भी कहते है। चुकंदर होंठ के लिए भी उतना ही फायदेमंद होता है। चुकंदर को काटकर उसके टुकड़े को होंठों पर लगाने से होठ गुलाबी व चमकदार बनते हैं।
4.जैतून का तेल- यदि आपके होंठ फटे हुए हैं और उनका रंग काला पड़ने लगा है तो उन पर जैतून यानी ऑलिव ऑयल और वैसलीन मिलाकर दिन में तीन बार लगाएं। यह उपाय होंठों पर 4-5 दिन लगातार करने से फटे होठों की दरारें भरने लगती हैं और होंठों का रंग हल्का गुलाबी होने लगता है।
No comments