बॉलीवुड की दबंग गर्ल ने अपने बर्थडे पर शेयर की अपने बचपन की क्वीट तस्वीरें
बॉलीवुड दबंग गर्ल यानी एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। लॉकडाउन के बीच एक्ट्रेस अपना जन्मदिन अपनी फैमिली के साथ घर पर ही सेलिब्रेट कर रही हैं। जन्मदिन के इस मौके पर हम आपको एक्ट्रेस की बचपन की तस्वीरें और उनके बारे में कुछ दिलचस्प बातें बता रहे है।

हर कोई जानता है कि सोना एक्टर त्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा की बेटी है। इनका जन्म 2 जून 1987 को बिहार के पटना में हुआ था। एक्ट्रेस से पहले सोनाक्षी एक मशहूर फैशन डिजाइनर बनना चाहती थीं, उन्होंने फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई भी की है, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

सलमान खान के कहने पर उन्होंने 2010 में 'दबंग' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। सोनाक्षी को अपनी पहली फिल्म दबंग के लिए बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिला। सोनाक्षी की एक्टिंग बेहद लाजवाब है। इन्होंने पर्दे पर एक्शन से लेकर कॉमेडी फिल्मों तक बेहतरीन किरदार निभाए हैं।
सोनाक्षी जितनी खूबसूरत 33 की उम्र में हैं उतनी ही वो बचपन में भी थी। बचपन में गोलू-मोलू और क्यूट सी दिखने वाली सोनाक्षी सिन्हा काफी मोटी थीं। सोनाक्षी अक्सर अपने बचपन की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। सोनाक्षी सिन्हा अपने परिवार से बहुत जुड़ी हुई हैं। पापा की लाड़ली सोनाक्षी हमेशा अपने सक्सेस का क्रेडिट मम्मी पापा को देती हैं।
No comments