Breaking News

आखिर क्यों चुप है महेंद्र सिंह धोनी सुशांत की मौत पर

महेंद्र सिंह धोनी का बायोपिक करने वाले सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या किये हुए 8 दिन से ज्यादा हो गये हैं. लेकिन अब तक महेंद्र सिंह धोनी ने इसके बारे में कुछ भी नहीं बोला है. अब धोनी का बायोपिक बनाने वाले निर्देशक नीरज पांडे ने बताया है की क्यों इस बारें में अब तक माही के तरफ से कोई बयान नहीं आया है।

शाहरुख की राह पर चलकर स्टार बने थे ...

मुंबई में स्थित अपने घर में 14 जून को बॉलीवुड के उभरते हुए सितारे सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर लिया था. सुशांत वहीँ अभिनेता हैं जिन्होंने के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी का बायोपिक किया था. उनके मौत के बाद हर कोई अपनी संवेदना प्रकट कर रहा है. लेकिन धोनी ने अब तक इसपर कोई भी बयान नहीं दिया है।

जबकि फैन्स को इसका बहुत समय से इंतजार हैं. लोग धोनी के इसपर अब तक की चुप्पी पर सवाल उठा रहे हैं. जिसके बाद अब मशहूर निर्देशक और धोनी की बायोपिक बनाने वाले नीरज पांडे ने उनके शांत रहने का कारण बताया है. उन्होंने कहा की इस खबर को सुनने के वो पूरी तरह से टूट गये हैं. जिसके कारण अब तक इसपर कुछ नहीं बोले हैं।

जब फिल्म की तैयारी होनी थी. उस समय सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी के आदतों पर नजर रखने के लिए बहुत समय बिताया था. प्रमोशन को भी ध्यान में रखे तो लगभग 18 महीने का समय वो रहा था. इस समय वो ना सिर्फ धोनी से बल्कि उनकी बेटी जीवा और पत्नी साक्षी धोनी से भी जुड़े हुए थे।

No comments