Breaking News

क्या आप जानते है कि हमे बाई तरफ को करवट लेके सोने से क्या लाभ होता है,आइये जाने

बहुत ही कम लोगों को सोने की सही पोजीशन के बारे में जानकारी होती है। सही पोजीशन में सोना आपकी सेहत को बेहतर बनाने में आपके लिए मददगार साबित हो सकता है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आपको ज्यादा से ज्यादा बाईं करवट से सोना चाहिये, अब यदि आपके मन में सवाल उठ रहा है कि वो क्यों? तो चलिए जानते हैं इसके बारे में

बाईं करवट सोने के फायदे जानकर आप भी इस तरह सोना ...

बाईं करवट पर सोने के फायदे
1- आयुर्वेद विशेषज्ञों ने बाईं करवट से सोने को सबसे अच्छा बताया गया है। आयुर्वेद के मुताबिक, बाईं करवट पर सोने से सेहत अच्छी बनी रहती है, क्योंकि इस पोजिशन में सोने से शरीर के ऑर्गन बेहतर तरीके से काम करते हैं।

2- हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, गर्भवती महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा अपनी बाईं करवट पर ही सोना चाहिये। दरअसल, गर्भावस्था के दौरान बाईं तरफ सोने से महिलाओं की कमर पर प्रेशर कम पडता है और इसके साथ ही गर्भाशय और भ्रूण में खून का बहाव सही ढंग से होता रहता है। इसके अलावा बाईं तरफ सोने से सभी न्यूट्रिएंट्स प्लेसेंटा तक भी आसानी से पहुंच जाते हैं।

Effects Of Sleeping Positions On Health - सोने के तरीके ...

3- बाईं करवट पर सोने से एक और फायदा है जिसकी शायद आपको भी जानकारी ना हो, बाईं करवट पर सोने से खर्राटों की समस्या काफी कम हो जाती है। दरअसल, बाईं करवट लेकर सोने से जुबान और गला न्यूट्रल पोजिशन में रहते हैं, जिसकी वजह से सोते वक्त सांस लेने में आसानी होती है।
इसकी वजह यह है कि क्यूंकि दिल हमारी बाईं तरफ होता है और जब आप भी उसी तरफ करवट लेकर सोते हैं, तो इससे दिल पर प्रेशर कम पढ़ने लगता है और दिल स्वस्थ्य रहता है।

4- बाईं तरफ सोने से डाइजेशन भी बेहतर होता है। क्यूंकि बाईं तरफ करवट लेकर सोने से शरीर में मौजूद वेस्ट मटेरियल आसानी से छोटी आंत से बड़ी आंत तक पहुंच जाता है। तत्पश्चात वेस्ट मटेरियल शरीर से आसानी से बाहर निकल जाता है और पेट संबंधी समस्याएं होने का खतरा भी कम हो जाता है।

No comments