प्रेगनेंसी के दौरान कौन-से अंगूर का सेवन करना चाहिए और क्यों, जानिए
प्रेगनेंसी के दौरान सेहत का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। इस समय मां को ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए, जिससे उसके साथ गर्भ में पल रहें बच्चे को भी पोषण मिले। इसलिए उसे ताजे फल, हरी सब्जियां खाने को कहा जाता है। इस टाइम पीरियड में उसे अंगूर खाने की भी सलाह दी जाती है। असल में अंगूरों पोषक तत्वों से भरा होता है। ऐसे में इसका सेवन करना शरीर के लिए फायदेमंद होता है। मगर ये कई रंगों में आते है। इसलिए प्रेग्नेंसी के समय कौन से अंगूर खाना चाहिए और किसे खाने से बचना चाहिए। इस बात का ध्यान रखने की जरूरत है।

हरे अंगूर
प्रेगनेंसी में हरे खट्टे अंगूरों को खाने से परहेज रखना चाहिए इसके सेवन से एसिडिटी की शिकायत हो सकती है। इसके अलावा बीज रहित अंगूर भी सही नहीं होते। इसके सेवन से भी बचना चाहिए।
काले अंगूर
काले अंगूरों की स्किन काफी सख्त होती है। इसतरह इसे पचाने में दिक्कतें आती है। इसलिए प्रेगनेंट महिलाओं को इसके सेवन से बचना चाहिए। असल में गर्भावस्था के दौरान महिलाओं का पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है। इससे चीजों को पचाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इसलिए इन्हें काले अंगूर खाने से परहेज़ रखना चाहिए।
लाल अंगूर
गर्भावस्था के दौरान लाल रंग के अंगूर खाना बेस्ट माना जाता है। इसमें विटामिन-के, कैल्शियम, आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते है। इसके सेवन से खून की कमी पूरी होने के साथ मांसपेशियों, हड्डियों में मजबूती आती है। ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहने के साथ एलर्जी होने का खतरा कम रहता है। ऐसे में हरे, काले अंगूर की जगह प्रेगनेंसी में लाल रंग के अंगूर खाना फायदेमंद होता है।
No comments