Breaking News

महिंद्रा स्कॉर्पियो BS6 अब चार नए लुक्स में आएगी नजर, जाने क्या होगी कीमत

बाजार के मिजाज के देखते हुए बीएस 6 महिंद्रा स्कॉर्पियो अब चार नए वेरियंट में आएगी। बीएस 6 कम्प्लायंट स्कॉर्पियो चार वेरियंट में उपलब्ध रहेगी। इनमें वेरियंट एस.-5, एस- 7, एस-9 और एस-11 खास होंगे। जबकि स्कॉर्पियो के प्रचलित बीएस 4 मॉडल के एंट्री लेवल वेरियंट को अब बंद कर दिया गया है। 


एंट्री लेवल का वेरियंट बंद होने से अब इसका 2.5 लीटर डीजल इंजन भी बंद हो गया है। एसयूवी के 2.2 लीटर ...... डीजल इंजन को बीएस 6 एमिशन नॉर्म्स के अनुसार अपग्रेड किया गया है। एस 5 वेरियंट में इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैन्यूअल रहेगा, जबकि अन्य वेरियंट के साथ ़6-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स मिलेगा। इस बार नये वेरियंट में आपको ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन नहीं मिएगा |


ये रहेंगे खास और शानदार फीचर्स 

बीएस-6 में अपग्रेड की गई स्कॉर्पियो के डिजायन और फीचर्स में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया है। लेकिन एसयूवी में 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के अलाव रिवर्स पार्किंग कैमरा, प्रोजेक्टर, ऑटो हेडलाइट्स और रेन सेंसिंग वाइपर्स जैसे शानदार फीचर्स रहेंगे।


सुरक्षा के भी रहेंगे खास इंतजाम

सुरक्षा यानी सेफ्टी की बात की जाए तो बीएस 6 महिंद्रा स्कॉर्पियो में स्टैंडर्ड फीचर्स मिलेंगे। इनमें ड्यूल एयरबैग्स, रिवर्स पार्किंग, सीट बेल्ट रिमाइंडर, एबीएस, पैनिक ब्रेकिंग इंडिकेशन, इंजन इम्मोबिलाइजर के साथ ही ऑटो डोर लॉक जैसे फीचर रहेंगे। 

No comments