Breaking News

लॉक डाउन में एक बार फिर जिओ ने पेश किया मार्केट में शानदार ऑफर जिसने मचाया टेलीकॉम कंपनियों में हड़कंप

जियो एक बार फिर धमाकेदार ऑफर लेकर आया है। जियो ने शुक्रवार को 2,399 रुपये का नया एनुअल वर्क फ्रॉम होम प्लान लॉन्च किया जिसमें यूजर को प्रतिदिन 2 जीबी डेटा मिलेगा। इस प्लान की वैलिडिटी 365 दिन है। इस तरह से यह प्लान 200 रुपये प्रति माह का पड़ेगा। जिओ का दावा है कि यह प्लान कंपीटीटर कंपनियों से 33 फीसदी ज्यादा फायदे वाला है।  


अब बात जियो के सबसे फायदेमंद और नए पैक की। 2,399 रुपये वाले इस पैक में 2 जीबी डेटा हर दिन यानी कुल 730 जीबी डेटा मिलता है। पैक की वैलिडिट 365 दिन है। हाई-स्पीड डेटा लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64Kbps रह जाती है। जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड जबकि जियो से दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 12 हजार मिनट मिलते हैं। ग्राहकों को 100 एसएमएस भी हर दिन मुफ्त मिलते हैं। कंपनी ग्राहकों को जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त दे रही है।


जियो के इस पैक की वैलिडिटी भी 336 दिन है। इस पैक का दाम 2,121 रुपये है और कंपनी 1.5 जीबी डेटा हर दिन ऑफर करती है। यानी ग्राहकों को कुल 504 जीबी हाई-स्पीड डेटा मिलता है। हाई-स्पीड डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64Kbps रह जाती है। इसके अलावा जियो-टू-जियो अनलिमिटेड और दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 12 हजार मिनट मिलते हैं। इस पैक में हर रोज ग्राहकों को 100 एसएमएस हर दिन मिलते हैं। इसके अलावा जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त मिलता है।


जियो के इस प्लान का दाम 1,299 रुपये है। यह पैक 336 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इस पैक में कुल 24 जीबी हाई-स्पीड डेटा मिलता है। इसके बाद स्पीड घटकर 64Kbps रह जाती है। जियो टू-जियो अनलिमिटेड जबकि दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 12 हजार मिनट मिलते हैं। इस पैक में ग्राहकों को कुल 3600 एसएमएस फ्री मिलते हैं। 

No comments