मास्क लगा कर भाई संग शॉपिंग करने बाहर निकली श्रद्धा कपूर
एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) इन दिनो अपने घर पर फैमिली के साथ क्वालिटी टाईम स्पेन्ड कर रही हैं । श्रद्धा का नाम बॉलीवुड कि टॉप ऐक्ट्रेस के लिस्ट में शुमार है। उनकी हर फिल्म में उनके एक्टिंग को बहुत पसंद किया जाता है। वही सोशल मीडिया पर भी श्रद्धा की तस्वीरें और वीडियोज अक्सर वायरल होती रहती हैं।
अब हाल ही मेें उनकी एक पिक्चर सामने आई है, जिसे श्रद्धा और उनके भाई सिद्धांत कपूर (Siddhanth Kapoor) ने अपने इंस्टा पर शेयर किया है। इस पिक्चर में दोनों भाई बहन मास्क लगाए और ग्लब्स पहने हुए खरीदारी करते नजर आ रहे हैं । श्रद्धा कपूर ने पिक्चर शेयर करते हुए लिखा है कि ‘ग्रोसरी एडवेंचर भाई सिद्धार्थ के साथ' । इस पोस्ट पर सिद्धांत ने भी कमेंट करते हुए लिखा, ‘कितना मजा आया ना, हमें ये रोज करना चाहिए (मजाक कर रहा हूं)’।
ऐसा पहली बार हुआ है जब श्रद्धा को किसी तरह की भीड़ का सामना नहीं करना पड़ा था । अक्सर जब भी वो बाहर निकलती थी तो पैपराजी और फैंस के बीच फंस जाती हैं । वहीं इस बार मास्क लगाने के कारण उन्हें किसी ने पहचाना तक नहीं। और इस चिज का फायदा उठाते हुए श्रद्धा ने खुब मस्ती कि। वही श्रद्धा के पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा कि , ‘आप अब आराम से ठहल सकती है बिना किसी के पीछा किए हुए’। इसके जवाब में श्रद्धा ने लिखा, ‘हाहा किसी को पता तक नहीं था कि हम लोग पागलपंती कर रहे हैं’।



No comments