वैज्ञानिकों ने की भविषयवाणियां भारत में इस दिन ख़त्म होगा इस महामारी का कहर
भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती ही जा रही है और आंकड़ा 50,000 के पार पहुंच चूका है। अब तक इस वायरस ने 1783 लोगों की जान ले ली है। दुनिया भर के लोगों का एक ही सवाल है कि आखिर ये वायरस कब खत्म होगा क्योकिं पूरी दुनिया में इसने तबाही मचा रखी है। सिंगापुर के एक्सपर्ट ने दावा किया था कि ज्यादातर देशों से मई में कोरोना खत्म हो जाएगा। इसमें भारत का भी नाम था लेकिन भारत में दिनों दिन बढ़ते आंकड़ों के कारण अब ऐसा नहीं लगता है कि भारत में ये वायरस मई में खत्म हो जाएगा
सिंगापुर यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी एंड डिजाइन के रिसर्चर्स ने भारत समेत कई देशों के आंकड़ों का विश्लेषण कर ये बताया था कि किस देश में कोरोना कब खत्म होगा लेकिन उनकी भविष्यवाणी सच होती नहीं दिख रही है। 25 अप्रैल 2020 को आई रिपोर्ट में कहा गया था कि दुनिया भर से कोरोना वायरस का संक्रमण 29 मई तक 97 फीसदी खत्म हो जाएगा। वहीं इसे 100 प्रतिशत तक खत्म होने में 8 दिसंबर तक का समय लगेगा लेकिन अब ये गणित बिगड़ गया है और कहा जा रहा है कि इस वायरस को पूरी तरह खत्म होने में 20 दिसंबर तक का समय लगेगा।
सिंगापुर यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी एंड डिजाइन की स्टडी में पहले कहा गया था कि भारत में 21 मई तक हो सकता है तब तक भारत से 97% कोरोना के समाप्त होने का अनुमान था लेकिन अब यह बढ़कर 31 अगस्त 2020 हो गया है। भारत में पिछले तीन दिन में ही दस हजार से अधिक केस सामने आ चुके हैं। इसे देखते हुए इस वायरस के खत्म होने की अभी कोई सम्भवना नहीं है। ये वायरस बेकाबू होता जा रहा है।

No comments