Breaking News

लॉकडाउन: 13 तारीख से रोड पर दौड़ेगी बसें

कोरोना संक्रमण के चलते पिछले 46 दिनों से बंद पड़ी रोडवेज बसें (टीएनएसआरटीसी)अब 13 तारीख यानी बुधवार से सड़कों पर दौड़ती नजर आएंगी।


इसकी औपचारिक घोषणा मंगलवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री व जिलों के कलक्टर्स के साथ हुई बैठक के बाद की जाएगी। बसों के संचालन सशर्त होगा। इसमें सोशल डिस्टेंसिंग व क्षमता से आधी सवारियां ले जाने की शर्तें व मास्क लगाने की शर्तें लागू रहेंगी। साथ ही अंतर जिला बसें भी शहर से चलेंगी। इसमें तिरुपुर, सेलम, ईरोड व मदुरै आदि जगहों से बसों का संचालन होगा।


जानकार सूत्रों के अनुसार कोरोना के संक्रमण के चलते किए गए लॉकडाउन के कारण तमिलनाडु राज्य पथ परिवहन निगम की शहरी क्षेत्र में चलने वाली सिटी बसें व जिलो में अन्य शहरों में जाने वाली बसों का संचालन 25 मार्च से बंद था। सरकार ने संक्रमण की प्रकृति को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर सोमवार से कई गतिविधियां शुरू करने का ऐलान किया है। इसमें दुकानें व प्रतिष्ठान आदि को शामिल किया गया है।

No comments