दिल्ली में शुरू हुई बस सेवा, सिर्फ ऐसे लोग कर सकेगें सफर
राजधानी: दिल्ली सरकार ने प्रवासी मजदूरों और अन्य को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचाने तथा वहां से ले जाने के लिए डीटीसी की बस सेवा शुरू की है। हालांकि अभी शहर में सरकारी बस सेवा शुरू करने के बारे में कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली सरकार का परिवहन विभाग कोविड-19 महामारी के बीच सुरक्षित सार्वजनिक परिवहन के लिए एक प्रोटोकॉल बनाने पर विचार-विमर्श कर रहा है। सार्वजनिक परिवहन को फिर से शुरू करने का निर्णय केंद्र के दिशा-निर्देशों पर निर्भर करेगा।
उन्होंने बताया कि दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों के लिए बस चलाना शुरू कर दिया है।

No comments