Breaking News

रॉबिन उथप्पा: भारतीय टीम का दूसरा धोनी बन सकता है ये खिलाड़ी

महेंद्र सिंह धोनी ने अपने डेब्यू के बाद से ही लगातार अपने आप में सुधार किया और भारतीय क्रिकेट में 16 साल तक एक अहम योगदान दिया है. हालांकि अब वर्तमान में लोग उनके संन्यास को लेकर कई तरह की चर्चाएँ करते हैं. कुछ लोगो का मानना है कि अब उन्हें संन्यास ले लेना चाहिए. हालांकि  भारत फिलहाल दूसरे धोनी की तलाश में है| 


उथप्पा ने माना दूसरे धोनी बन सकते रियान पराग


रॉबिन उथप्पा ने क्रिकफिट से बात करते हुए कहा रियान पराग धोनी की कमी पूरी कर सकते हैं, वो टीम इंडिया के लिए अगले महेंद्र सिंह धोनी हो सकते हैं. उथप्पा ने कहा, मौजूदा समय में यंग क्रिकेटरों में जिसे देखकर मैं रोमांचित होता हूं वो है रियान पराग, मैं उसका खेल देखने के लिए बेताब हूं. मुझे लगता है कि वो टीम इंडिया के लिए लंबे समय तक खेल सकता है. वो भारत का अगला एमएस धोनी हो सकता है| 

दोस्तों आपको क्या लगता है क्या रियान पराग धोनी की कमी को पूरा कर पायेगें आप हमें कमेंट और फोल्लो करके जरूर बताएं| 

No comments