Breaking News

कोरोना के चलते इस दिन खेला जायेगा क्रिकेट का पहला मैच, जाने कहां खेला जायेगा

के कारण इस वक्‍त पूरी दुनिया में क्रिकेट रुका हुआ है. लेकिन अब बहुत ज्‍यादा दिन तक क्रिकेट रुकेगा नहीं. सूचना आ रही है कि जल्‍द ही क्रिकेट शुरू होने वाला है. हालांकि भारत में अभी क्रिकेट शुरू नहीं हो रहा है. भारत से काफी दूर देश कैरेबियाई देश सेंट विन्‍सेंट में क्रिकेट का आगाज होने जा रहा है. 22 मई से क्रिकेट शुरू हो जाएगा, यहां T10 क्रिकेट लीग (T10 Cricket League) शुरू हो रही है. यह बात और है कि हो सकता है कि वहां का क्रिकेट आपको पसंद न आए, लेकिन घर में बैठे आप पुराने वीडियो टीवी या मोबाइल पर देख रहे होंगे, लेकिन अब आप ताजा मैच देख और सुन सकते हैं.

ऐसे समय में जबकि कोरोना वायरस के कारण दुनिया भर में क्रिकेट गतिविधियां ठप पड़ी हैं, तब कैरेबियाई देश सेंट विन्सेंट एवं ग्रेनेडा में 22 मई से फ्रेंचाइजी आधारित टी10 टूर्नामेंट विन्सी प्रीमियर लीग (वीपीएल) शुरू होगा, जिसमें वेस्टइंडीज के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी भाग लेंगे. कोविड-19 महामारी के कारण विश्व भर में मार्च से ही खेल गतिविधियां ठप पड़ी हैं और इसमें क्रिकेट भी शामिल हैं. वैसे तो प्रशांत महासागर में स्थित द्वीपीय देश वनातु फिर से क्रिकेट शुरू करने वाला पहला देश बना था, लेकिन यह पहला अवसर होगा, जबकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के पूर्णकालिक सदस्यता रखने वाले क्षेत्र में कोई टूर्नामेंट खेला जाएगा और उसमें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर भी भाग लेंगे.

क्‍या जून जुलाई में श्रीलंका का दौरा करेगी टीम इंडिया, सामने आया बड़ा अपडेट
दस दिन दिन तक चलने वाले टूर्नामेंट में कुल 30 मैच खेले जाएंगे और प्रत्येक दिन तीन-तीन मैच होंगे. शैलो ने कहा कि उन्होंने सीडब्ल्यूआई से वीपीएल को मंजूरी प्रदान करने का भी आग्रह किया है. उन्होंने इस संबंध में सीडब्ल्यूआई के मुख्य कार्यकारी जॉनी ग्रेव और क्रिकेट संचालन प्रबंधक रोलैंड होल्डर से भी बात की है. उन्होंने कहा, हमने सीडब्ल्यूआई को औपचारिक तौर पर पत्र लिखा है और मुझे उनसे सकारात्मक जवाब की उम्मीद है. शैलो के अनुसार सेंट विन्सेंट एवं ग्रेनाडा में कोविड-19 के केवल 18 मामले ही सामने आए हैं जिसमें दस लोग ठीक हो चुके हैं.

No comments