यूपी राज्यपाल आन्नंदी वेन पटेल ने की घोषणा अब पुलिस कर्मियों के बच्चो की शिक्षा के लिए इतनी राशी देगी सरकार
उत्तर प्रदेश सरकार :- राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के प्रस्ताव पर सैन्य एवं अर्द्ध सैन्य बल तथा पुलिस कार्मिकों के बच्चों की शिक्षा के लिए प्रदान की जाने वाली राशि में बढ़ोत्तरी की गयी । राज्यपाल की अध्यक्षता में बुधवार को यहां आयोजित उत्तर प्रदेश पुलिस एवं आर्म्ड फोर्सेज सहायता संस्थान, लखनऊ की प्रबंध समिति की 37वीं बैठक में पटेल के प्रस्ताव पर सैन्य एवं अर्द्ध सैन्य बल के तथा पुलिस कार्मिकों के बच्चों की शिक्षा के लिए प्रदान की जाने वाली राशि में बढ़ोत्तरी की गयी है।
इसमें स्रातक स्तर के विद्यार्थियों को दी जाने वाली राशि को 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रूपये, स्रातकोत्तर के लिए राशि 18 हजार से बढ़ाकर 36 हजार रूपये की गयी है। इसी प्रकार प्राविधिक एवं व्यावसायिक शिक्षा के लिए दी जाने वाली धनराशि में डिप्लोमा की राशि 18 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रूपये, एमबीबीएस की धनराशि 48 हजार से बढ़ाकर एक लाख रूपये तथा बीटेक/एमटेक/ एमसीए/एमबीए की राशि 48 हजार से बढ़ाकर 60 हजार रूपये की गयी है।
राज्यपाल के प्रस्ताव पर बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि यदि वीरगति/शहीद की विधवा यदि अध्ययन या व्यावसायिक प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहे तो उसकी नि:शुल्क व्यवस्था की जाये तथा उसे 20 हजार रूपये की एकमुश्त राशि प्रदान की जाये जिससे वह व्यावसायिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार कर सके। बैठक में प्रबंध समिति की 36वीं बैठक में लिये गये निर्णयों के कार्यवृत्त की पुष्टि की गयी।
गत बैठक में शहीद होने वाले सैनिकों एवं पुलिस बल के परिवार को मिलने वाली सहायता राशि को 6 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रूपये, अपंग होने की स्थिति में 3 लाख से बढ़ाकर 6 लाख रूपये एवं शहीदों की पुत्रियों के विवाह के लिये रूपये 1.5 लाख से बढ़ाकर रूपये दो लाख किये जाने का निर्णय लिया गया था।


No comments