क्या एलियन कर चुके हैं धरती का दौरा, जानें पूरी सच्चाई
एलियंस के बारे में आपने कहीं पढ़ा या सुना जरुर होगा. हालांकि यह सच में होते हैं या नहीं इसके अभी तक कोई पुख्ता सबूत नहीं मिल पाए है. लेकिन धरती पर एलियंस के आने को लेकर नासा के वैज्ञानिकों के एक बड़ा दावा किया है.
नासा के एक साइंटिस्ट के मुताबिक शायद एलियन धरती का दौरा कर चुके हैं. साइंटिस्ट ने संभावना जताई है कि हो सकता है कि एलियन आए हों और इंसानों ने उन्हें नोटिस नहीं किया हो. एक रिसर्च पेपर में नासा के कंप्यूटर साइंटिस्ट और प्रोफेसर सिल्वानो पी कोलंबानो ने कहा कि जैसा हम लोग उम्मीद करते हैं, हो सकता है कि एलियन उससे बिल्कुल जुदा दिखते हों.
हालांकि साइंटिस्ट ने एसके साथ कोई सुबूत पेश नहीं किया है.उन्होंने अपना पेपर डिकोडिंग एलियन इंटेलिजेंस वर्कशॉप में सबमिट किया था. फिलहाल एलियंस घरती पर आए हैं या नहीं इस बात पर अभी तक प्रश्न चिन्ह लगा हुआ है.


No comments