इस नम्बर को गूगल पर सर्च करके देखो, फिर क्या होता है पता चल जायेगा
गूगल यानी कि दुनिया की हर एक जानकारी, आपको गूगल पर मिल जाएगी, शायद ही ऐसी कोई जानकारी होगी, जिसके लिए गूगल को हाथ खड़ा करना पड़े, भाई साहब यह जानकारी मेरे सिस्टम में उपलब्ध नहीं। ऐसा केस शायद ही किसी व्यक्ति के पास आया होगा।
नहीं तो अमूमन हर एक चीज की जानकारी गूगल पर हमें मिल जाती है, अच्छे से अच्छा और बुरे से बुरा।
ऐसे में आपको गूगल पर एक नंबर सर्च करने पर जो चित्र दिखाई देंगे, उसे जान आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे और हैरानी भी होगी, दरअसल जो नंबर दिया गया है, वह नंबर है 241543903, इस नंबर को जब आप गूगल पर सर्च करेंगे, तो परिणाम कुछ हैरान करने वाला आएगा।
इस नंबर को गूगल मैं सर्च करने पर, कुछ परिणाम दिखाई देंगे और जब हम इसकी फोटो में जाएंगे, तो हमें कुछ हैरान करने वाली तस्वीर दिखाई देगी, इसमें दिखाई देगा कि लड़का और लड़की अपने सिर को फ्रीजर में डाले हुए दिखाई देंगे।
लेकिन ऐसा क्यों यह आपको हम अभी बताएंगे
अमेरिका के एक आर्टिस्ट कलाकार ने 2009 में इन अंको का एक मतलब दिया था। वह मतलब कैसे निकाला था, इसका पता तो नहीं है, लेकिन उसने बताया था, कि इस अंक का मतलब ‘फ्रीजर में सिर’ होता है, इसके बाद इस अंक का प्रचलन इतना ज्यादा बढ़ा, कि गूगल पर भी इसे सर्च किया जाने लगा।

No comments