Breaking News

रामायण के पर्दे के पीछे की इस कहानी को सुनकर चौक जायेंगे आप जाने लक्ष्मण की जुबानी

रामायण के लक्ष्मण (सुनील) ने पर्दे के पीछे की चटपटी बातें फिर से फैंस संग शेयर की हैं.सुनील लहरी वीडियो में पहला किस्सा नदी का शेयर करते हैं. वहीं जब वे डायरेक्टर की आवाज नहीं सुन पाने की वजह से नाव में काफी आगे चले जाते हैं. दूसरा किस्सा ये कि सीन के दौरान आर्य सुमंत की धोती फट जाती है.सुनील ने कहा- हम नाव में बैठकर जाते हैं. जिसमें मैं सीता और राम जी बैठे थे।


आपकी जानकारी के लिए बता दें की मुझे सागर साहब ने कहा था कि जब तक मैं कट ना बोलूं तुम नाव चलाते जाना. मैं चलाते गया और बहुत देर हो गई.फिर मैंने पीछे मुड़कर देखा तो पता चला कि रामानंद जी ने कट बोला था लेकिन मैंने सुना नहीं. वहीं तब तक आधी यूनिट जा चुकी थी. हम लोग फंस गए. हमने मदद के लिए आवाज लगाई.फिर दो लोग आए. वहीं इसी दौरान मैंने सोचा कि इससे बढ़िया मौका नहीं मिलेगा नदी में नहाने का. मैंने अपनी विग निकाली और मैं नदी में कूद गया।


 वहीं मैं आधे घंटे तक नदी में नहाया. सारी गर्मी उतर गई. वहीं दूसरा किस्सा बताते हुए सुनील लहरी ने कहा- एक सीन में निशाद राज और आर्य सुमंत बैठकर गंभीर बातें कर रहे थे.
काफी इंटेंस सीन था. तभी नीचे बैठते वक्त निशाद राज की धोती फट गई थी.सेट पर गंभीर माहौल अचाकन हंसी में तब्दील हो गया. सभी जोर जोर से हंसने लगे. सुनील लहरी के इस खुलासे पर लोगों के मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं. 

No comments