बॉलीवुड को लगा एक और झटका क्राइम पेट्रोल की इस मशहूर अभिनेत्री ने की सुसाइड
मशहूर टीवी कलाकार इंदौर की रहने वाली प्रेक्षा मेहता ने मानसिक तनाव में खुदकुशी कर ली है मामले की वजह अभी तक सामने नहीं आया है। प्रेक्षा इंदौर की रहने वाली थीं और लॉकडाउन की वजह से इन दिनों अपने घर आयी हुई थीं, वो क्राइम पेट्रोल सहित कई सीरियल में काम कर रही थीं। परिवार का कहना है काम बंद होने के कारण प्रेक्षा तनाव में थीं। सुसाइड से पहले प्रेक्षा ने सोशल मीडिया पर अपना स्टेटस अपडेट किया। उसमें उन्होंने लिखा-सबसे बुरा होता है सपनों का मर जाना…
मेहता ने बजरंग नगर स्थित अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली, हालांकि आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। लेकिन परिवार का कहना है कि वो तनाव में थीं. प्रेक्षा ने सोमवार की रात अपने घर में फांसी लगा ली। वो क्राइम पेट्रोल के कई एपिसोड में काम कर चुकी थीं। प्रेक्षा सोनी टीवी के चर्चित क्राइम पेट्रोल, नाल इश्क जैसे सीरियल में काम कर चुकी है। उसने अभिनय की शुरुआत ड्रामा फैक्टरी से की और भारतीय नाट्य उत्सव में भी अवार्ड जीते।
लॉकडाउन का दर्द
प्रेक्षा मेहता ने टीवी में अपना करियर बनाना चाहा इसीलिए वह इंदौर से मुंबई शिफ्ट हो गईं. अपनी मेहनत के बल पर कई टीवी सीरियल में उन्होंने काम किया, लेकिन शायद लॉकडाउन से उपजी निराशा वह झेल नहीं पायीं। हालांकि घटना स्थल का पुलिस ने निरीक्षण किया लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है इसलिए सुसाइड का कोई पुख्ता कारण अभी नहीं पता चला है।

पुलिस का बयान
हीरा नगर थाना प्रभारी राजीव भदौरिया के मुताबिक़ बजरंग नगर में रहने वाली एक युवती ने आत्महत्या की है, पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है।
हीरा नगर थाना प्रभारी राजीव भदौरिया के मुताबिक़ बजरंग नगर में रहने वाली एक युवती ने आत्महत्या की है, पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है।

No comments