Breaking News

प्याज पर पड़ी कोरोना की मार, इतने रूपये सस्ती हुई प्याज

कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में लॉक डाउन घोषित है जिसके कारण कोई भी घर से बाहर नहीं निकल सकता है जिसको लेकर सभी लोगों की जिंदगी अस्त-व्यस्त हो गई है उससे के बीच एक खबर निकल कर आई है कि प्याज का उत्पादन अधिक होने और लॉकडाउन की वजह से आवागमन सहित खरीदारी घटने का असर दिखना शुरू हो गया है।


वैसे तो सभी सब्जियों के दाम सस्ते हो गए हैं, लेकिन आश्चर्यनजक रूप से प्याज काफी सस्ता हो गया है। जिसके कारण अब गली-मोहल्ले की दुकान में भी 14 रुपये किलो प्याज मिलने लगा है।
साकची, बिष्टुपुर व गोलमुरी के अलावा मानगो में भी रविवार को सवा किलो बीस..सवा किलो बीस..प्याज बेच रहे थे।

मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के नागपुर इलाके से आने वाला प्याज का थोक भाव 10 रुपये किलो हो गया है। कोई दूसरी तरफ थोक विक्रेताओं का कहना है कि  उत्पादन अधिक हो गया है और कोरोना की वजह से हर जगह माल जा भी नहीं पा रहा हैऔर उनको यही  कम दाम में इसे बेचना पड़ रहा है| 

No comments