Breaking News

ये हैं बॉलीवुड के मशहूर ब्रेकप जिनकी वजह से झेलनी पड़ी बदनामी



1. ऋतिक और कंगना 


ऋतिक और कंगना का ब्रेकअप अब तक से सबसे चर्चित और विवादित ब्रेकअप्स में से एक है। जो अदालत तक पहुंच गया था। कंगना ने ऋतिक पर उन्हें प्यार में धोखा देने का इल्ज़ाम लगाया था, वहीं ऋतिक रोशन ने इन इल्ज़ामों को कभी नहीं माना, उल्टा होने कंगना पर उनके नाम का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाकर मानहानि तक केस दर्ज करवा दिया था। बड़बोली कंगना और उनकी बहन रंगोली ने पूरे रोशन परिवार को इस जंग में घसीट लिया था। तकरीबन दो साल तक यह मुद्दा सुर्खियों में छाया रहा था। ऋतिक और सुज़ैन के तलाक की वजह भी कंगना को ही माना जाता है।


2. ऐश्वर्या राय और सलमान खान 


1999 में फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ की शुटिंग के दौरान ऐश्वर्या राय और सलमान खान करीब आए थे। दोनों एक दूसरे के प्यार में पागल थे। लेकिन दो साल बाद ही हालात बिगड़ने लगे। साल 2002 में मीडिया के सामने ऐश ने सलमान पर उनके साथ मारपीट करने का इल्ज़ाम लगाया था। ऐश्वर्या को फीज़िकली और मैंटली परेशान करने के आरोप भी सलमान पर लगे। 2003 के आते-आते दोनों के रिश्ते में कभी खत्म ना होने वाली कड़वाहट आ गई थी। कहा गया कि सलमान के फोन कॉल रिसीव ना करने पर सलमान उन्हें खुदकुशी करने की धमकी तक देते थे, ऐश का करियर चौपट करने की कोशिश भी सलमान ने की थी। आज तक ऐश्वर्या सलमान को देखना पसंद नहीं करती हैं।



3. अरहान खान और रश्मि देसाई 


टेलीविज़न एक्टर्स अरहान खान और रश्मि देसाई का ब्रेकअप ड्रामा तो पूरे देश ने रिएलिटी शो बिग बॉस 13 में देखा था। अरहान ने अपनी पहली शादी और एक बेटे की खबर से रश्मि को अनजान रखा था, जिसका खुलासा शो होस्ट सलमान ने शो के दौरान किया था। अरहान अपने परिवार के साथ रश्मि के फ्लैट में आकर रहने लगे थे, इस बात की खबर भी उन्होने रश्मि को नहीं दी थी। इसके बाद से ही रश्मि ने अरहान से ब्रेकअप कर लिया था। हाल ही में रश्मि के बैंक अकाउंट की डिटेल्स भी लीक हुई थीं, जिसमें अरहान के अकाउंट में लाखों रुपये ट्रांसफर होने की बात सामने आई थी। अरहान ने भी इल्ज़ाम लगाया था कि ये डिटेल्स रश्मि ने जानबूझ कर उन्हें बदनाम करने के लिए लीक करवाईं थी।

No comments