Breaking News

यदि आपकी भी झटके लगकर खुल जाती है नींद तो जानें इसके बारे में

 क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि आप गहरी नींद में सो रहे हैं और अचानक एक झटका महसूस होने के कारण नींद खुल जा रही है? अक्सर ज्यादातर ये लक्षण स्लीप एप्निया की वजह से होते हैं। इस बीमारी में व्यक्ति का सांस सोते समय अचानक से रुक जाती है और वो व्यक्ति झटके से उठकर बैठ जाता है। आपको बता दें कि यह एक तरह की सोने की बीमारी है जो कुछ हद तक खर्राटे आने के जैसे होती है।

इस समस्या में मरीज बार-बार करवट लेते हैं। नींद में सांस रुकने की समस्या कभी-कभी कुछ सेकेंड से लेकर कुछ मिनट तक भी हो सकती है। जिन लोगों का वजन ज्यादा होता है उन्हीं लोगों में ये बीमारी होने की संभावना ज्यादा होती है।

रिसर्च के मुताबिक नींद से जुड़ी ये परेशानी महिलाओं की तुलना में पुरुषों में सबसे ज्यादा पाई जाती है। कुछ बच्चे जिनको टांसिल होता है उनमें भी इस तरह की परेशानी देखी गई है। स्लीप एप्निया के पारंपरिक उपचार के अनुसार रात में सीपीएपी मास्क लगाकर सोना चाहिए।

No comments