लिवर और सेहत को फिट रखने के लिए करना चाहिए इन 5 चीजों का सेवन
प्रदूषित वातावरण में स्वस्थ रहना किसी जंग से कम नहीं है। इस वातावरण में शरीर को हमेशा ही कई रोगों के होने का खतरा बना रहता है। आपको बता दें कि करीब अस्सी फिसदी बीमारियां प्रदूषण के कारण ही पनपती हैं। आजकल लीवर की समस्यां भी एक बड़ी बीमारी बनती जा रही है।
1. हरी पत्तेदार सब्जियां: हरी पत्तेदार सब्जियां हमारे शरीर को कई तरह से लाभ प्रदान करती है। इन सब्जियों में पत्तागोभी फूलगोभी ब्रोकली पालक मेथी आदि इन सब्जियों में अधिकतर सल्फर की मात्रा होती है जो हमारे शरीर से टॉक्सिन को बाहर करती है और लीवर को दुरूस्त करते हुए उसे साफ करती है।
2. हल्दी: हल्दी हमारे जीवन के लिए एक चमत्कारी खाद्य पदार्थ है। हल्दी हमारी कई बीमारी को ठीक कर देती है। इसमें कैंसर जैसी घातक बीमारी को भी ठीक करने वाले गुण पाए जाते है।
3. फल व सब्जियां: सेब गाजर लहसुन अखरोट चुकंदर हरी सब्जियां ये हमारे खाने की कुछ जरूरी चीजें हैं जो फाइबर से भरपूर होती हैं। इनका सेवन करने से हमारे शरीर में ऊर्जा का तेजी से संचार होता है।
4. ग्रीन टी और लेमन जूस: ग्रीन टी और लेमन जूस दोनों ही हमारे शरीर के लिए काफी उपयोगी होते हैं। ये हमारे शरीर में फैट को जमा नहीं होने देते हैं। शरीर में फैट जमा न होने के कारण लीवर को अपना काम करने में किसी प्रकार की समस्यां नहीं होती है।
5. ओलिव ऑयल: खाना बनाने में कई प्रकार के तेल का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन ओलिव ऑयल को लीवर के लिए बेस्ट ऑयल माना जाता है। इसके सेवन से अन्य भी कई प्रकार की बीमारियों का खतरा दूर होता है।

No comments