Breaking News

सोए के इन 4 फायदों के बारे में जानकर आपके होश उड़ जायेगे

हरी सब्जियाँ सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। रेशेदार सब्जियों में शुमार सोआ की पत्तियां डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं। ज्यादातक घरों में इनका इस्तेमाल सब्जियों का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। इसमें 80 तरह के ऐसे केमिकल्स पाए जाते हैं जो डायबिटीज को रोगियों के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होते हैं। डायबिटीज से लड़ने में मदद करने के अलावा इसके और भी ढेर सारे फायदे होते हैं।


इतने है सुआ के फायदे:
1- सोआ की पत्तियां खाने से दांतों की सेहत भी दुरुस्त रहती है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स मसूढ़ों में होने वाले संक्रमण से सुरक्षा देते हैं।

2- इसमें मौजूद इसेंसियल ऑयल माइक्रोबियल इन्फेक्शन से निजात दिलाने में मददगार होता है। इसी के साथ सोआ में ऐसे बहुत से आवश्यक पोषक तत्व होते हैं जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।

3- गैस और डकार आपके लिए एक बीमारी भर नहीं है। यह आपके पर्सनैलिटी पर एक दाग की तरह है। इससे निबटने के लिए सोआ खाना फायदेमंद हो सकता है।

4- सोआ पेट में बनने वाली गैस को नीचे पाचन तंत्र में भेज देता है। वहां से यह शरीर के बाहर भेज दी जाती है। इससे शरीर को काफी आराम मिलता है।

No comments