Breaking News

वजन बढ़ाने के लिए करे ये घरेलू उपाय,100% बढ़ेगा वजन






 अगर आप भी दुबलेपन से परेशान हैं और हर तरह के प्रयास कर चुके हैं, तो यह लेख आपकी समस्या का हल निकाल सकता है। हमारे साथ जानिए कि चुनिंदा घरेलू चीजों का इस्तेमाल कर वजन कैसे बढ़ाएं।


1- आलू को अपने नियमित डाइट में शामिल करें। आलू में कार्बोहाइड्रेट्स और कॉम्प्लेक्स शुगर होता है जो वजन बढ़ाने में मदद करता है। इसके लिए आप आलू किसी भी तरीके से खा सकते हैं, लेकिन कोशिश करें कि वो ज्यादा तला-भुना ना हो।

2- उच्च मात्रा में क्रीम और वसायुक्त दही में बहुत सारे पोषक तत्व जैसे प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फैट पाया जाता है। स्नैक्स के रूप में वसायुक्त दही का सेवन करने से वजन बढ़ता है। एक या दो कप दही में ड्राई फ्रूट्स और शहद मिलाकर खाने से शरीर की अतिरिक्त कैलोरी बढ़ने लगती है और शरीर भरा-भरा हो जाता है। इसके अलावा दही में कोकोआ पावडर, अखरोट, शुगर, क्रीम और बेरी मिलाकर खाने से भी वजन बढ़ता है और आप आसानी से मोटे हो सकते हैं।

3- सभी जानते है की काले चने में वजन बढ़ाने की ताकत होती है रोजाना आधी कटोरी काले चने खाने से कुछ ही समय में आप बहुत ज्यादा वजन बढ़ा सकते है। काले चने में बहुत ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है जो वजन बढ़ाने के लिए बहुत ही उपयोगी होता है। रोजाना रात को आधी कटोरी काले चने में थोड़ा सा पानी मिलाकर किसी चीज़ से ढक कर रख दे अब सुबह उठते ही इनका सेवन करे इससे कुछ ही समय में आप बहुत ज्यादा वजन बढ़ा लेंगे। भीगे हुए काले चने से आपका वजन तो बढ़ता ही है साथ ही आपके शरीर का स्टैमिना भी बढ़ेगा।

No comments