Breaking News

क्या आप जानते है कि हिचकी क्यों आती है, इसके पीछे की सच्चाई जानकर आप हैरान रह जाओगे

 आपको जब कभी हिचकी आती है, तो आप परेशान हो जाते हैं. हिचकी आने की ठोस वजह क्या है इसको लेकर मेडिकल साइंस के पास जवाब नहीं है. लेकिन अचानक हिचकी का आना फिर थोड़ी देर में गायब हो जाना आपकी सेहत के बारे में बहुत कुछ बताता है. जब कभी हिचकी आती ही तो आप पानी पीते हैं. कभी-कभी पानी पीने के बावजूद हिचकी को रोक पाना मुश्किल हो जाता है ऐसे में हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बता रहे हैं जिसे करने से हिचकी आनी बंद हो जाएगी.


कब आती है हिचकी?
मेडिकल साइंस के मुताबिक डायफ्रॉम के सिकुड़ने पर हिचकी आती है. ऐसे में जब कभी हिचकी आए तो अपनी सांसों को रोके. ऐसा करने से फेफड़े में कार्बन डाइऑक्साइड भर जाएगा और डायफ्रॉम उसे निकालने का काम करेगा. डायफ्रॉम जैसे ही एक्टिव होगा हिचकी आनी बंद हो जाएगी.

चीनी खाने से हिचकी रुकेगी
जैसे ही हिचकी आए एक चम्मच चीनी खा लें. चीनी खाने से हिचकी आनी बंद हो जाएगी. ज्यादा तेज हिचकी आ रही है तो पानी में चीनी और नमक को मिला लें और उसे पी लें. कुछ देर में हिचकी बंद हो जाएगी.

नींबू और शहद का सेवन
हिचकी रोकने में नींबू और शहद भी कारगर होता है. एक चम्मच नींबू का रस निकालें और उसमें शहद मिलाएं और फिर उसे पी जाएं. इससे हिचकी बंद हो जाएगी.

तेज खाने से आती है हिचकी
बिना चबाए तेज खाने से हिचकी आती है. तीखा खाना खाने से भी हिचकी आती है. इसलिए खाना धीरे-धीरे चबा कर खाएं. अच्छे से चबाकर खाने से हिचकी भी नहीं आएगी और डाइजेशन भी सही रहेगा.

टमाटर खाने से बंद होगी हिचकी
हिचकी आने के दौरान टमाटर काने से बंद हो जाएगी. टमाटर के अलावा हिचकी आने पर एक चम्मच पीनट बटर खाएं, इससे सांस लेने की प्रक्रिया में बदलाव होगा और हिचकी बंद हो जाएगी.

No comments