Breaking News

लॉकडाउन-4 लगाने के लिए तैयार है सरकार, इस दिन तक लग सकता है लॉकडाउन 4.0

देश में लॉकडाउन के बावजूद कोरोना वायरस  का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। इस समय कोरोना वायरस के कारण महाराष्ट्र  सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है। महाराष्ट्र में गुरुवार को कोरोना वायरस के 1000 से ज्यादा नए मामले सामने आए। अब तक संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 27000 के पार पहुंच चुका है।


बिगड़ते हालातों को देखते हुए राज्य सरकार ने मुंबई समेत कई शहरों में लॉकडाउन   को 31 मई तक बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे  ने कोरोना के सबसे बड़े हॉटस्पॉट मुंबई, पुणे, औरंगाबाद, मालेगांव और सोलापुर में 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला लिया है। इसकी बड़ी वजह है कि इन इलाकों में हालात बेकाबू होते जा रहे है। ऐसे में अब 31 मई तक इन इलाकों में आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सबकुछ बंद रहेगा।



महाराष्ट्र में टूटे सारे रिकॉर्ड 

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का संक्रमण बड़े पैमाने पर फैल रहा है। स्थिति ये है कि कोरोना की वजह से हर 2 दिन में 100 लोगों की मौत हो रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक राज्य में अब तक कोरोना के 27524 केस सामने आ चुके हैं। जबकि, मृतकों की संख्या एक हजार से भी ज्यादा हो चुकी है। गुरुवार को मुंबई, पुणे, औरंगाबाद, मालेगांव और सोलापुर में कोरोना के मामलों ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। यहां 1602 नए केस आए, जो एक दिन में अब तक सबसे ज्यादा मामले है। एक दिन में मरने वालों की संख्या में 44 का इजाफा हुआ है। इसके साथ ही मृतकों की संख्या 1019 हो चुकी है।


कोरोना का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट मुंबई में एक दिन में 25 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा 10 नवी मुंबई, 5 पुणे, 2 औरंगाबाद और एक-एक पनवेल और कल्याण में मरे हैं। मुंबई में अभी कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 16,500 तक पहुंच चुकी है।

No comments