अब इन्तजार हुआ ख़त्म, 21 मई से खेली जाएगी यह क्रिकेट
कोरोना वायरस से पूरा विश्व एक जुट होकर लड़ रहा है. विश्व के लगभग सभी देशों में लॉकडाउन किया गया है. जिसकी वजह से सबकुछ एक जगह रूक सा गया है. वहीं खेल जगत भी इससे अछुता नहीं रहा है. लेकिन इसी बीच क्रिकेट को लेकर एक अच्छी खबर सामने आई है. वानुआतू में 21 मई से टी-10 क्रिकेट लीग का आयोजन किया जा रहा है. इस लीग से क्रिकेट की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही है|
टी-10 लीग वानुआतू शहर में 21 मई से खेला जाएगा. इस लीग में 3 तीन टीमें हिस्सा लेंगी. जिसमें 53 खिलाडी इस लीग का हिस्सा बनेगें. इस लीग का फाइनल 13 जून को खेला जाएंगा. भारतीय समय अनुसार यह मैच सुबह 7:30 शुरू होगा. खुशखबरी वाली बात यह कि इस लीग का सीधा लाइव प्रसाणन भी होगा. इस लीग में एम्टी बुल्स, इफिरा, माइटी इफेट पैंथर्स टीमें हिस्सा लेंगी|
आपको बता दें कि इससे पहले भी वानूआतू में पहले भी एक क्रिकेट मैच मैच खेला गया था. वहीं. इस क्रिकेट मैच को सोशल मीडिया पर 3000 से ज्यादा लोगों ने देखा. वानूआतू शहर में पहले 10 ओवर का पुरूषों का एक मैच कराया गया. इसके बाद महिला टी-20 फाइनल मैच खेला गया था. इसमें मेले बुल्स ने जीत कर खिताब अपने नाम किया|

No comments