अब ये 15 लक्षण वाले भी माने जायेंगे कोरोना संक्रमित, सरकार ने जारी की गाइडलाइन
Korona वायरस लक्षण की यह गाइडलाइन विशेषज्ञों से विस्तार से चर्चा करने के बाद जारी की जाती है कोरोना के मरीजों के बढ़ते कहर को देखते हुए केंद्र सरकार की ओर से गाइडलाइन जारी में संदिग्ध मरीजों की स्क्रीनिंग सैंपलिंग से लेकर इलाज करने वाले मेडिकल स्टाफ के क्वॉरेंटाइन को लेकर कई बदलाव किए गए हैं नए बदलाव में यह आदेश जारी किए गए हैं कि अब पीपीई किट पहनकर कोरोना मरीजों का इलाज और देखभाल करने वाले डॉक्टर और स्टाफ को कारंटाइंड नहीं किया जाएगा।
भोपाल में स्वास्थ्य आयुक्त आदेश के बाद जीएमसी के डीन ने क्वॉरेंटाइन में रह रहे स्टाफ को तत्काल सेंटर खाली करने के आदेश दिए हैं इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना के लक्षणों की सूची जारी की है केंद्र सरकार की गाइडलाइन के बाद स्वास्थ्य आयुक्त फैज अहमद किदवई ने सभी जिला के कलेक्टरों सीएमएचओ और सिविल सर्जन को आदेश जारी कर कोरोना के संदिग्ध और पॉजिटिव मरीजों के लक्षणों के आधार पर अस्पतालों में रेफर करने को लेकर आदेश जारी किया है।
अब कोरोना के मुख्य लक्षणों में केवल सर्दी ,खांसी ,गले में खराश और तेज बुखार नहीं होंगे बिना लक्षण के भी किसी मरीज की पॉजिटिव रिपोर्ट पॉजिटिव आती जा रही है इस बात को ध्यान में रखकर नई गाइडलाइन में 15 लगभग नए प्रकार के लक्षण कोरोना संदिग्ध माने जाएंगे।अब जी मिचलाना, उल्टी ,दस्त ,स्वाद और खुशबू की पहचान ना करना ,चलने में तकलीफ ,त्वचा पर दाने , हाथ पैरो से पैरों की उंगलियों का रंग बदलना होठो में चेहरे का नीला पड़ जान जैसी स्थिति भी अब कोरोना के लक्षणों की मानी जाएगी।
नई गाइडलाइन के मुताबिक ऐसा माना जा रहा है कि पीपीई किट में इलाज और देखभाल के दौरान संक्रमण की संभावना नहीं है नॉन कोविड वार्ड में भर्ती अन्य मरीजों में से किसी की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो उसकी देखभाल के दौरान कोरोना की संभावना नहीं है ट्रीटमेंट और देखभाल करने वाले स्टाफ को क्वॉरेंटाइन नहीं किया जाएगा।



No comments