Breaking News

Tiktok और सोशल मीडिया स्टार इस ऐक्ट्रेस का पति करता है टीवी जगत पर राज़

कहते हैं कुछ पाने के लिए कुछ खोना भी पड़ता है। ऐसा असल जिंदगी में प्रत्येक इंसान के साथ होता है। इस चीज से टीवी जगत और फिल्मी हस्तियां भी नहीं बच पाती है। आज हम एक ऐसी टीवी अभिनेत्री के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिन्होंने कुछ पाने के लिए अपना सफल कैरियर भी छोड़ दिया।

हम जिस टीवी जगत की अभिनेत्री की बात कर रहे हैं उन्हें कांची कौल के नाम से जाना जाता है। कांची कौल किसी समय टीवी जगत के मशहूर कलाकारों में से एक थी। लेकिन सीरियल में काम करते करते उन्हें शब्बीर अहलूवालिया से प्यार हो गया। फिर दोनों ने शादी करने का फैसला लिया।

शादी के बाद कांची कॉल दो जुड़वा बच्चों की मां बन गई। बच्चों को पालना पोषण ही कांची की जिंदगी बन गई। इसी वजह से कांची कौल ने अपना सफल कैरियर छोड़ दिया। कांची कौल ही नहीं बल्कि कई अभिनेत्रियों को मां का सुख पाने के लिए अपने कैरियर का त्याग करना पड़ता है।


वही कांची कौल के हस्बैंड शब्बीर आहलूवालिया मशहूर शो कुमकुम भाग्य में द रॉकस्टार का किरदार निभा रहे हैं। शब्बीर आहलूवालिया के शो को बेहद पसंद किया जा रहा है। वहीं उनकी पत्नी काँची अपने दोनों बच्चों के साथ बेहद खुश हैं।

No comments