Breaking News

बॉयफ्रेंड के साथ की थी शादी, अब पहली बार बनने जा रही है माँ

दोस्तो आज हम आप लोगों को जिस अभिनेत्री के बारे में जानकारी देने वाले हैं, वह कोई और नहीं बल्कि स्टार प्लस के बेहद मशहूर सीरियल 'साथ निभाना साथिया' में परिधि का किरदार अदा करने वाली मशहूर अभिनेत्री लवलीन कौर सासन है l आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन दिनों ये अभिनेत्री सोशल मीडिया पर भी काफी सुर्खियों में बनी हुई हैl

हाल ही में लवलीन कौर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर उनके पति के संग काफी वायरल हुई है, जिनमें इस अभिनेत्री का बेबी बम्प साफ तौर पर देखा जा सकता है l ये अभिनेत्री पहली बार मां बन रही है, जिस वजह से काफी उत्साहित भी लग रही है l सोशल मीडिया पर यह न्यूज़ वायरल होते ही दर्शकों ने इस अभिनेत्री को बधाई भी देनी शुरू कर दी हैl आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस अभिनेत्री ने टीवी जगत में अपना करियर साल 2011 में शुरू किया था l

लवलीन को टीवी जगत में सबसे ज्यादा लोकप्रियता सीरियल 'साथ निभाना साथिया' से ही मिला है l आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अब तक अपने पूरे करियर में ये अभिनेत्री मात्र 8 शो में काम कर चुकी हैं l शादी के बाद से ये अभिनेत्री किसी भी सीरियल में काम नहीं कर पाई है l

शादी के बाद से अपना पूरा समय यह अपने पति के संग एंजॉय करने में ही बिता देती है l अक्सर सोशल मीडिया पर यह अपनी निजी जिंदगी के बारे में भी अपने फैंस के साथ शेयर करते रहती हैं l

No comments