भारत में 28,000 की कीमत लांच हो सकता है iPhone 9, जानिए वजह
दोस्तों पिछले काफी समय से APPLE के सस्ते IPHONE की खबरें आ रही है। एक बार फिर से इस खबर पर मुहर लग गई है। दरअसल, चीनी वेबसाइट Jd.com पर यह स्मार्टफोन देखा गया है। स्मार्टफोन के फीचर्स और कीमत की जानकारी तो नहीं दी गई है। इससे ये प्रतीत जरूर हो रहा है कि एप्पल का सस्ता आईफोन लॉन्च से अब ज्यादा दूर नहीं है। इस रिपोर्ट में बताया गया था कि यह नया आईफोन 15 अप्रैल को लांच किया जाएगा।
सस्ते iphone में apple के द्वारा काफी कॉस्ट कटिंग भी की जाएगी। उदाहरण के तौर पर महंगे आईफोन की तरह फेस आईडी देखने को नहीं मिलेगी। सस्ता आईफोन SE 2 या आईफोन 9 का डिजाइन iPhone 8 की तरह मिलेगा। अभी एप्पल के द्वारा इस सस्ते आईफोन के नाम को लेकर भी कुछ स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। कई लोगों का कहना है कि यह स्मार्टफोन क्योंकि आईफोन SE का अपग्रेड है इसलिए इसे आईफोन SE 2 कहा जाएगा। दूसरी तरफ कुछ लोग कहते हैं कि एप्पल ने आईफोन 9 सीरीज लॉन्च नहीं की थी इसलिए एप्पल के इस सस्ते स्मार्टफोन का नाम आईफोन 9 हो सकता है।
जैसे कि हमने आपको पहले बताया अभी कंपनी ने ऑफिशियल इस स्मार्टफोन के फीचर्स की जानकारी नहीं दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आपको इस स्मार्टफोन में मिलने वाले संभावित स्पेसिफिकेशंस के बारे में बता देते हैं। IPhone 9 को कंपनी 4.7 इंच की LCD डिस्प्ले के साथ लॉन्च कर सकती है और इसमें बेजल्स भी दिए जाएंगे. एक रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि iPhone 9 के दो वेरिएंट होंगे, जिनमें से एक Plus मॉडल होगा और इसकी डिस्प्ले 5.5 इंच की होगी|
स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसका प्रोसेसर होने वाला है। इस सस्ते स्मार्टफोन में भी एप्पल के महंगे स्मार्टफोन वाला ही प्रोसेसर दिया जाएगा। ऐसे में यह स्मार्टफोन सस्ता और छोटा जरूर होगा लेकिन परफॉर्मेंस के मामले में बड़े से बड़े फ्लैगशिप स्मार्टफोन टक्कर दे सकेगा। iPhone 9 में Apple A13 Bionic चिपसेट दिया जा सकता है. इस स्मार्टफोन में सिंगल रियर कैमरा दिया जाएगा जो 12 मेगापिक्सल का होगा. सेल्फी के लिए भी इस स्मार्टफोन में एक ही कैमरा दिया जाएगा|
जैसा कि आप जानते ही होंगे Apple ने iPhone X के बाद से अपने सभी नए आईफोन में फेस आईडी सपोर्ट देना शुरू किया है. इसके साथ ही कंपनी ने होम बटन और टच आईडी के कॉन्सेप्ट को भी खत्म कर दिया था. लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक iPhone 9 में कंपनी टच आईडी ही देगी|
कीमत और उपलब्धता की बात की जाए तो iPhone 9 की कीमत 399 डॉलर से शुरू हो सकती है. ऐपल ने iPhone SE को भी इसी कीमत के साथ लॉन्च किया था और ये स्मार्टफोन भी कम कीमत वाला ही बताया जा रहा है. ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि भारत में इस स्मार्टफोन की कीमत ₹28000 हो सकती है। यदि एप्पल इस स्मार्टफोन को भारत में ₹30,000 के प्राइस ब्रैकेट के आसपास लांच करता है तो निश्चित तौर पर यह एक दमदार स्मार्टफोन होने वाला है।




No comments