Breaking News

मलाइका अरोड़ा ने किया खुलासा कहा अरबाज खान से तलाक लेने से एक रात पहले हुई थी ये बात

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान ने 1998 में शादी की थी।उनका एक बेटा अरहान खान भी है। साल 2017 में दोनों ने तलाक ले लिया था। मलाइका हाल ही में करीना कपूर के रेडियो शो में पहुंची थीं, जहां उन्होंने अरबाज खान से तलाक लेने से एक रात पहले क्या हुआ था इस संबंध में खुलकर बातें की।  

उनकी फैमिली यह रिक्वेस्ट कर रही थी कि इस बारे में दोबारा सोचो। मलाइका ने कहा, "मेरे हिसाब से सबकी पहली यही राय है कि मत करना। कोई आपको ये नहीं कहेगा कि हां हां प्लीज जाइए करिए। इसलिए मैंने सोच समझ कर यह फैसला लिया। " 

मलाइका ने आगे कहा, तलाक लेने से एक रात पहले मैं अपनी फैमिली के साथ बैठी थी कि और उन्होंने मुझसे फिर पूछा कि आप अपने फैसले के बार में 100 प्रतिशत स्योर हैं। ये वो लोग हैं जो मेरी परवाह करते हैं, ख्याल रखते हैं।  इसलिए ये ऐसा ही कहेंगे। मलाइका ने कहा जब उन्हें यह समझ आ गया कि वो अरबाज खान के साथ अपनी शादी को खत्म करने के अपने फैसले में दृढ़ हैं, तो उन्हें दोस्तों और परिवार से अतिरिक्त ताकत मिली। उन्होंने मेरे फैसले का समर्थन किया।

यह कभी भी आसान नहीं है, इससे बड़ा निर्णय आपके जीवन में नहीं हो सकता।  

No comments