Breaking News

उच्चस्तरीय बैठक में जारी किया गया नया फरमान इस प्रकार मिलेगा सभी को राशन जानें

मुख्यमंत्री योगी शुक्रवार को लोकभवन में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में लॉकडाउन की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण से उत्पन्न विशेष परिस्थितियों में गरीबों को राहत पहुंचाने के लिए प्रदेश में आगामी 30 जून तक सार्वजनिक वितरण प्रणाली का सार्वभौमिकरण किया जाए। उन्होंने घुमंतू समुदाय के लोगों को भी खाद्यान्न उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन अवधि में प्रदेश सरकार द्वारा व्यापक स्तर पर कम्युनिटी किचन और शेल्टर होम सफलतापूर्वक संचालित किए जा रहे हैं। यह व्यवस्था आने वाले समय में भी जारी रखें। उन्होंने कालाबाजारी, मुनाफाखोरी और घटतौली के खिलाफ भी कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि 14 दिन की संस्थागत क्वारंटीन अवधि पूरी करने के बाद शेल्टर होम से होम क्वारंटीन के लिए घर जाने वाले लोगों के स्वास्थ्य की अनिवार्य रूप से जांच की जाए। साथ ही, होम क्वारंटीन के लिए भेजते समय पात्र व्यक्तियों को खाद्यान्न पैकेट भी उपलब्ध कराया जाए।

No comments