Breaking News

जानिए कच्चा आम खाने के फायदे, करता है औषधि का काम

एक स्वस्थ व्यक्ति रोजाना 100 से 150 ग्राम कटे हुए आम का सेवन कर सकता है। डायबिटीज, हाइपरटेंशन के मरीजों के लिए रोजाना 10 ग्राम आम का सेवन करना ही बेहतर है। वैसे भी गर्मी का मौसम चल रहा हैं, ऐसे में कैरी की बंपर आवक हो रही हैं, ऐसे में हर रोज कच्चे आम की चटनी बनाकर सर्व कीजिए तो पसीना आने की समस्या से निजात मिलेगी। लेकिन इससे यूज लेने से पहले एक बार चिकित्सक से परामर्श जरूर लीजिए। 


पसीने की समस्या: यदि किसी इंसान को ज्यादा पसीना आता हो उन्हें भी आम की चटनी खानी चाहिए। इससे पसीना कम निकलता है। आंखों, तलवों में जलन को ये कम करता है।
गैस और कफ की समस्या: छोटे आम की चटनी का सेवन करने से कफ दूर होता है। इसकी तासीर ठंडी होती है। इसमें वात पित्त गुण होने कफ खत्म करता है। लेकिन चटनी खाने के बाद पानी का सेवन भी खूब करना चाहिए नहीं तो गैस की परेशानी पैदा हो जाती है।

भूख बढ़ाएं: कच्चे आम की चटनी सेवन से भूख लगती है। आम तौर पर गर्मी में लोगों को खाने के प्रति अरुचि हो जाती है। भूख बढ़ाने में कच्चे आम की चटनी काफी असरदार होती है।

No comments