लड़की को पढ़ाते हुए टीचर की बिगड़ी नियत हाथ पकड़कर बोला चलो अंदर, जानिए पूरा मामला
दोस्तो आजकल कुछ लोग ऐसे भी हो गए हैं अपने से शिक्षा प्राप्त करने आई छात्रा को भी गंदी नज़रों से देखने लगते हैं. शिक्षक नाम को बदनाम करने वाला ऐसा ही एक मामला बिहार के भागलपुर जिले से आ रहा हैं. यहाँ एक ट्यूशन टीचर को अपनी एक छात्रा को पढ़ाते पढ़ाते उससे प्यार हो गया जिसके बाद उसने स्टूडेंट को पाने के लिए एक बहुत ही शर्मनाक हरकत कर दी।
दरअसल जानकारी के मुताबिक ये पूरी घटना बिहार के भागलपुर जिले के इशाकचक थाना क्षेत्र की हैं. यहाँ एक लड़की ट्यूशन के लिए एक युवक के यहाँ रोज पढ़ने जाया करती थी. जल्द ही लड़की को पढ़ाते हुए ट्यूशन टीचर को उससे एक तरफ़ा प्यार हो गया. इसके बाद टीचर लड़की को मोबाइल पर गंदे गंदे मेसेज करने लगा. इससे तंग आकर लड़की ने उसके यहाँ ट्यूशन जाना छोड़ दिया।
हलाकि टीचर को ये बात हजम नहीं हुई और वो रोजाना लड़की का पीछा करने लगा. बीते मंगलवार जब लड़की रिक्शे से अपने घर की ओर जा रही थी तो ये टीचर घुराण पीरबाबा चौंक के नजदीक जबरन उस रिक्शे में बैठ गया. इस बात से नाराज़ लड़की जैसे ही रिक्शे से नीचे उतरी तो टीचर ने उसका हाथ पकड़ लिया और बोला कि मेरे साथ सैंडिस कम्पाउंड चलो. टीचर ने लड़की को ये भी धमकी दी कि यदि वो उसके साथ नहीं चली तो उसे बदनाम कर देगा. इस बात से लड़की को इतना गुस्सा आया कि उसने बीच सड़क पर ही अपने टीचर को एक झपट जड़ दिया. ये तमाशा देख लोग वहां एकत्रित हुए और टीचर की पिटाई कर उसे पुलिस को सौंप दिया।
पीड़ित लड़की ने पुलिस से शिकायत करते हुए कहा कि टीचर बार बार उसे परेशान करता हैं, छेड़खानी करता हैं और मोबाइल पर गंदे मेसेज भेजता हैं. वहीँ दूसरी तरफ टीचर ने अपनी सफाई में कहा कि लड़की और वो दोनों एक दुसरे से बेहद प्यार करते हैं. हालाँकि लड़की का कहना हैं कि वो उससे प्यार नहीं करती हैं. ये उसका एक तरफ़ा प्यार हैं. फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के बयान के आधार पर मामले की छानबीन कर रही हैं।


No comments