Breaking News

जानिए भारतीय टीम से जुड़ा एक अनोखा रिकार्ड, रोहित - बुमराह आज तक नहीं कर पाए ये काम

आज हम आपको भारतीय टीम से जुड़ा एक ऐसा आकड़ा बताने जा रहे है जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते है। जी हां रोहित और बुमराह भारत  बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक है। रोहित - बुमराह भी उन जोड़ियों में शामिल हो सकते हैं जिन्होंने 100 से अधिक मैच खेलने पर भी कभी साथ में बल्लेबाजी नहीं की।


भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और तेज गेंदबाजी के अगुआ जसप्रीत बुमराह अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 98 मैचों में साथ में खेले हैं लेकिन इन दोनों ने कभी एक साथ बल्लेबाजी नहीं की लेकिन इस मामले में सनथ जयसूर्या और मुथैया मुरलीधरन के 408 मैचों के विश्व रिकॉर्ड से वे अभी काफी पीछे हैं।

रोहित और बुमराह अब तक 4 टेस्ट, 55 वनडे और 39 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में एक साथ खेले हैं। रोहित 2013 से नियमित तौर पर सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभा रहे हैं जबकि बुमराह ने 2016 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण का मौका मिला।

उन्होंने अभी तक 128 अंतरराष्ट्रीय मैचों में केवल 42 पारियों में बल्लेबाजी की जिनमें से 34 पारियों में वह 11वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे। जिन 98 मैचों में रोहित और बुमराह साथ में खेले हैं उनकी 101 पारियों में इस तेज गेंदबाज ने केवल 23 पारियों में बल्लेबाजी की। दिलचस्प बात यह है कि इन 23 पारियों में से अधिकतर में रोहित का बल्ला कुंद पड़ा रहा।

No comments