Breaking News

ब्रम्ह्मांड में है एक ऐसा ग्रह जिस पर होती है हीरो की बारिश, जाने क्या है पूरी स्टोरी

आज हम बात करने वाले हैं, सौरमंडल के एक ऐसे ग्रह के बारे में, जहां पर वैज्ञानिकों का मानना है कि, इस ग्रह पर हीरे की बारिश होती है।

हम जिस ग्रह की बात कर रहे हैं, उसका नाम है ‘अरुण ग्रह’ 
अरुण ग्रह की खूबियां
इस ग्रह पर 42 सालों तक रात चलती रहती है, तो वहीं 42 सालों तक दिन चलता रहता है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि सूर्य से, इस ग्रह की दूरी करीब तीन अरब किलोमीटर दूर है। यहां का औसत तापमान -197 डिग्री सेल्सियस होता है, जबकि सबसे न्यूनतम तापमान -224 डिग्री सेल्सियस देखा गया है।

यह ग्रह 98 डिग्री तक झुका हुआ है, जिसकी वजह से यहां पर हवाएं तेज चलती रहती हैं, यहां पर हवाओं की स्पीड 900 किलोमीटर प्रति घंटा बन जाता है। 

वैज्ञानिकों के अनुसार इस ग्रह पर मिथेन गैस की अधिकतम मात्रा होने की वजह तथा तापमान और हवा के कारण, यहां हीरे की बारिश होती है। इस ग्रह के छोटे बड़े सभी को मिलाकर करीब 27 चंद्रमा है। 

No comments