Breaking News

महावीर जयंती: क्या आप जानते हैं भगवान महावीर के बारे में ये अनमोल बातें, जानकर होगी हैरानी

भगवान महावीर द्वारा गृह त्याग कर मुनि दीक्षा लेने से लेकर भगवान महावीर के कैवल्य ज्ञान तक की अवधि के बीच का समय साधना काल के नाम से जाना जाता है. यह काल साढे 12 वर्ष का था. भगवान महावीर का जन्म 599 इसवी पूर्व बिहार राज्य में वैशाली के एक गांव मे लिच्छिवी वंश के राजा सिद्धार्थ और रानी त्रिशला के घर में हुआ था।


बचपन में इन्हे वर्धमान नाम से जाना जाता था. ऐसी मान्यता है कि जब महावीर भगवान ने जन्म लिया था तब उसके बाद उनके राज्य में काफी तरक्की और संपन्नता आ गई थी. राजपरिवार में जन्मे महावीर ने तमाम सम्पन्नता के बाद भी युवावस्था में सांसारिक मोह माया त्याग सन्यासी बन गए.मान्यताओं के अनुसार जैन धर्म के भगवान महावीर ने वर्धमान से महावीर की यात्रा 12 वर्षों की कठिन तपस्या से अपनी सभी इंद्रियों पर विजय प्राप्त करके कर ली थी।


जिस कारण से उनका नाम महावीर पडा . कठोर तप और दीक्षा ग्रहण के बाद भगवान महावीर ने दिगंबर को स्वीकार्य किया और निर्वस्त्र रहकर मौन साधना की. इस अवधि के दौरान स्वामी महावीर ने अनेक कष्टों को सहन किया और वह वर्धमान से महावीर कहलाए. महावीर के साधना काल का जैन आगमो में विस्तार से वर्णन है, साथ ही जैन आगम कल्पसूत्र में भी इसका वर्णन है।

भगवान महावीर को नमो नमो प्रणाम । दोस्तो भगवान महावीर के बारे में आपका क्या कहना है आप हमें कॉमेंट ओर फॉलो करके जरूर बताएं। ओर देश दुनिया के खबरे सबसे पहले जानने के लिए हमें फॉलो करना ना भूले।

No comments