Breaking News

पेशाब के कलर से भी इस प्रकार के संकेत देता है मानव लीवर जाने पेट खराब होने के ओर भी कारण

आजकल खराब लाइफस्टाइल के कारण ज्यादातर लोग लिवर की बीमारी से काफी परेशान हो रहे है और इसकी सबसे बड़ी वजह है गलत खानपान। लीवर हमारे शरीर का सबसे अहम हिस्सा है। यह भोजन पचाने, एनर्जी देने और विषैले पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने का काम करता है। ऐसे में लीवर का स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। प्रदूषित वातावरण, गलत खान-पान, सिगरेट और शराब के अधिक सेवन से लीवर में सूजन आ जाती है। ऐसे में कुछ घरेलू उपाय अपनाकर लीवर को स्वस्थ रखा जा सकता है।


जानिए इसके लक्षण और उपचार के बारे में
-जब कभी भी खाना खाने के बाद अगर पेट में समस्या होती है, तो यह लीवर खराब होने का संकेत होता है।
-जब भी पेट में सूजन आती है तो यह लीवर खराब होने का संकेत होता है।
-कभी कभी मुँह की सफाई करने के बाद भी अगर मुँह से बदबू आती है तो यह भी लीवर के खराब होने का संकेत होता है।
-चेहरे पर अगर पीलापन दिखाई दे तो यह भी लीवर के खराब होने का संकेत होता है।
-पेशाब का रंग भी अगर थोड़ा डार्क या हल्का होता है तो यह भी लीवर के खराब होने का संकेत होता है।
-अगर व्यक्ति का लीवर खराब हो तो उसे हेपेटाइटिस जैसी जानलेवा बीमारी, फैटी लीवर, सिरोसिस और कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियां हो सकती हैं। 

लिवर की सूजन को कम करने के लिए अपनाएं ये  घरेलू उपाय
-लीवर की सूजन कम करने के लिए रोजाना गाजर का जूस पीएं। इसके अलावा गाजर जूस में पालक जूस मिलाकर भी सेवन कर सकते हैं।

No comments