घर में बच्चे भूखे हैं यह कहकर ले जा रहा था राशन, लेकिन जब पुलिस ने घर जाकर देखा तो...
बच्चों के भूखें होने की झूठी सूचना देने के आराेप में सहारनपुर पुलिस एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस व्यक्ति ने अपना नाम राजपाल बताया है।
सहारनपुर के चिलकाना थाना पुलिस के अनुसार यह व्यक्ति बार-बार पुलिस को गलत सूचना दे रहा था। कह रहा था कि घर में बच्चे भूखे हैं लेकिन जब पता किया गया तो हैरान कर देने वाली बात सामने आई। राशन डीलर ने बताया कि, एक दिन पहले ही राजपाल काे 25 किलो चावल और 10 किलो गेहूं फ्री में दिया गया था। राजपाल के इस तरह झूठ बाेलने और गलत सूचना देने के आराेप में पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया।
जानिए पूरा मामला
दरअसल, कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में लॉक डाउन की घाेषणा की थी। लाेक डाउन के बीच काेई भूखा ना रहे और परिवार व्यक्ति तक राशन पहुंचें इसके लिए सरकार की ओर से राशन वितरण प्रणाली भी शुरू की गई। उत्तर प्रदेश पुलिस ने अपनी 112 टीम को भी इस कार्य में लगाया दिया। अनेक सामाजिक संस्थाएं भी इस कार्य में लगी हुई हैं और लोगों के घर-घर तक राशन और खाना पहुंचाया जा रहा है। इन सभी का उद्देश्य यही है कि हर जरुरतमंद तक मदद पहुंचे।

No comments