बरेली में जांच के लिए गया पुलिस कर्मियों का सेम्पल
बरेली: सामुदायिक संक्रमण को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने कोरोना की पूल टेस्टिंग शुरू कर दी है। बरेली में आज अय्यूब खा चौराहे स्थित सिविल लाइन्स पुलिस चौकी में तैनात पुलिसकर्मियों का कोरोना टेस्ट किया गया। कोरोना मेडिकल मोबाइल वैन सिविल लाइन्स पुलिस चौकी पहुची जहां पर सभी पुलिसकर्मियों का सैम्पल लिया गया।
सिविल लाइन्स पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों और होमगार्ड्स का कोरोना टेस्ट के लिए सैम्पल लिया गया। पुलिस चौकी पर तैनात और चौराहे पर सुरक्षा पर लगी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों का बारी बारी से सैम्पल लिया गया। सैम्पल ले रही डॉक्टर का कहना है की बरेली जिले में पूल टेस्टिंग की जा रही है।
उन्होंने बताया की सब्जी विक्रेता, मेडिकल स्टोर संचालक, डॉक्टर, पत्रकार और पुलिसकर्मियों का पूल टेस्ट किया जा रहा है। इसके लिए किसी को अस्पताल आने की जरूरत नही पड़ती है बल्कि खुद मेडिकल मोबाइल वैन मौके पर जाती है और सैम्पल लेकर आईवीआरआई में भेज दिया जाता है।

No comments