Breaking News

लहसुन खाने के इन कारगर फायदों के बारे में जानकर आप हैरान रह जाओगे

लहसुन को छीलकर इसकी कली को हल्‍का सा दबाकर कूट लें और फि‍र इसमें शहद मिलाइये। कुछ देर के रखने के बाद लहसुन में जब शहद अंदर तक भर जाए, तब इसका सेवन करें। ध्यान रहे कि इसका सेवन आपको सुबह खाली पेट करना है। अब जानिए इसके सेवन से होने वाले यह 5 लाभ –

1 प्रतिरोधकता – अगर आपकी प्रतिरोधक क्षमता में कमी आई है, तो इसका सेवन शुरू करें, शरीर की रोग प्रतिरोधकता बढ़ाने के लिए इसका उपयोग बेहद फायदेमंद साबित होगा।

2 इंफेक्शन – किसी भी तरह के फंगल इंफेक्शन से बचने के लिए यह लाभकारी है। एंटी फंगल और एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर यह मिश्रण आपको किसी भी प्रकार के इंफेक्शन से बचाए रखने में सहायक है।

3 कोलेस्ट्रॉल – शहद और लहसुन, दोनों ही कोलेस्ट्रॉल को कम करने में अहम भूमिका निभाते हैं। यह हृदय की धमनियों में जमे हुए कोलेस्ट्रॉल को भी कम करने में मददगार साबित होता है।

4 खराश – गले की समस्याएं जैसे खराश व सूजन आदि में इसका उपयोग फायदेमंद है। एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण यह आपको पूरी तरह से राहत दिलाने में सहायक होगा।

5 सर्दी – सर्दी जुकाम से बचने के लिए इस मिश्रण का प्रयोग फायदेमंद है। तासीर में गर्म होने के कारण यह सर्दी जनित रोगों से आराम दिलाने में काफी कारगर है।

No comments