आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने में भी अव्वल भारतीय बल्लेबाज जानें हिटमैन रोहित शर्मा का स्थान
आईपीएल :- दोस्तों आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में पहले पायदान पर किंग्स इलेवन पंजाब के सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल हैं. क्रिस गेल ने आईपीएल में अभी तक 125 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 41.13 की औसत से 4484 रन बनाए है. इस खिलाड़ी ने इस दौरान 326 छक्के लगाए हैं और वो इस टूर्नामेंट में 300 से अधिक छक्के लगाने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं।
इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के के विस्फोटक बल्लेबाज एबी डीविलियर्स हैं. एबी डीविलियर्स ने आईपीएल में 154 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 39.95 की औसत के साथ 4395 रन बनाए हैं. एबी डीविलियर्स ने इस टूर्नामेंट में 212 छक्के लगाए हैं और वो आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे पायदान पर है.
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स की कमान संभालने वाले एम एस धोनी ने आईपीएल में 190 मुकाबले खेले हैं 42.20 की औसत से 4432 रन बनाए है. धोनी आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में तीसरे पायदान पर हैं और उन्होंने इस टूर्नामेंट में 209 छक्के लगाए है।
क्रिस गेल, एबी डीविलियर्स और महेंद्र सिंह धोनी के अलावा कोई भी खिलाड़ी आईपीएल में 200 से अधिक छक्के नहीं लगा पाया है. हालांकि, इस साल इस सूची में बदलाव हो सकता था क्योंकि मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज रोहित शर्मा जिन्होंने आईपीएल में 188 मुकाबले खेले हैं उन्होंने इस टूर्नामेंट में अभी तक 194 छक्के लगाए है, रोहित इन दिनों बेहतरीन फार्म में थे और अगर आईपीएल में खेलते तो वो इस सूची में बदलाव कर सकते थे.


No comments