पेट्रोल और डीजल पर लगा कोविड-19 टैक्स, जानिए इस नये टैक्स के बारे में....
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नागालैंड ने पेट्रोल और डीजल के ऊपर कोरोना सेस चार्ज लेना शुरू कर दिया है. लॉकडाउन की वजह से होने वाली आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए नागालैंड सरकार ने पेट्रोल, डीजल और मोटर स्पिरिट के ऊपर अधिक टैक्स लेने का निर्णय लिया है. नागालैंड सरकार की ओर से पेट्रोल के ऊपर 6 रुपये प्रति लीटर, डीजल पर 5 रुपये और मोटर स्पिरिट के ऊपर 6 रुपये प्रति लीटर सेस (Cess) लेने का निर्णय लिया गया है|
नागालैंड सरकार ने इसको लेकर नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है. नोटिफिकेशन के मुताबिक नागालैंड टैक्सेशन एक्ट, 1967 के सेक्शन 3ए के सबसेक्शन 3 में दिए गए अधिकार के तहत प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और मोटर स्पिरिट के ऊपर कोविड-19 सेस लगाया जाएगा. पिछले दिनों मेघालय ने भी 2 फीसदी सेल्स टैक्स बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया था.
असम में पेट्रोल 6 रुपये और डीजल 5 रुपये हुआ महंगा
पिछले दिनों असम में पेट्रोल और डीजल के रेट में भारी बढ़ोतरी की गई है. राज्य के वित्त (कराधान) विभाग के द्वारा पेट्रोल के दाम में 6 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम में 5 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है. सेस को बढ़ाने के संबंध में नोटिफिकेश जारी कर दिया गया था|
असम मूल्य वर्धित कर अधिनियम, 2003 के प्रावधानों के तहत प्रमुख सचिव समीर कुमार सिन्हा ने अधिसूचना जारी की है. यह नोटिफिकेशन 22 अप्रैल को सुबह 12 बजे से प्रभावी हो चुकी है. असम में पेट्रोल का दाम 71.61 रुपये से बढ़कर 77.46 रुपये प्रति लीटर हो गया है. वहीं डीजल का दाम 65.07 रुपये से बढ़कर 70.50 रुपये हो गया है.

No comments