Breaking News

बॉलीवुड में पसरा सन्नाटा ,इरफ़ान खान के बाद ऋषि कपूर भी हार गए जंग कैंसर से जंग।

एक्टर ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में निधन हो गया है। बुधवार रात खबर आई थी कि सांस लेने में परेशानी के कारण ऋषि कपूर को एचएन रिलाइंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। सुबह में अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर जानकारी दी कि ऋषि कपूर का निधन हो गया है। मैं टूट चुका हूं।


केंद्रिय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भी ऋषि कपूर के निधन पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा ऋषि कपूर के जाने पर शॉक्ड हूं। वह केवल एक अच्छे अभिनेता थे बल्कि एक अच्छे इंसान भी थे। परिवार, दोस्त और फैन्स को संवेदनाएं।
ऋषि कपूर का साल 2018 में कैंसर का इलाज चला और वे करीब एक साल से ज्यादा वक्त न्यूयॉर्क में रहे, जहां पर उनका इलाज किया गया। उनके साथ उनकी पत्नी और अभिनेत्री नीतू सिंह थी। फरवरी में स्वास्थ्य कारणों के चलते ऋषि कपूर को दो बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

एक इंटरव्यू में नीतू ने कैंसर के खिलाफ लड़ाई के बारे में बताया था, "मेरी पहली प्रतिक्रिया वास्तव में बहुत खराब थी, मैं टूट गई थी, मेरे बच्चे टूट गए थे। हम ये नहीं जान पा रहे थे कि क्या करें। लेकिन, तब हमने सोचा खुद से ये कि हमें ही इस चुनौती से पार पाना है।"
वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि भारतीय सिनेमा के लिए यह एक भयानक सप्ताह है, आज एक और बेहतरीन अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया है। एक अद्भुत अभिनेता, हर पीढ़ी में जिनके कई प्रशंसक हैं, उन्हें बहुत याद किया जाएगा। इस दुख की घड़ी में उनके परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना।
वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि युवा दिलों की धड़कन रहे बहुमुखी अभिनय-कला के धनी ऋषि कपूर जी का निधन एक युग का अंत है... भावभीनी श्रद्धांजलि! उनकी गुनगुनाती यादें यूं ही गूंजती रहेंगी: ‘चल कहीं दूर निकल जाएं...’।
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने भी ऋषि कपूर के निधन की खबर सुनकर दुख जताया है। उन्होंने लिखा है कि ऐसा लग रहा है जैसे हम सभी एक बुरे सपने में हैं। अभी, ऋषि कपूर जी के निधन की खबर सुनी। वह एक अच्छे अभिनेता, को-स्टार और परिवार के लिए एक अच्छे दोस्त थे। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।

No comments